उत्तर प्रदेशवाराणसी

दशाश्वमेध में विधायक का निरीक्षण, टूटी पटिया और गंदगी देख भड़के डॉ. नीलकंठ तिवारी

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक /पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ नीलकंठ तिवारी मंगलवार को अपने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 24 वें दिन वार्ड दशाश्वमेध में प्रवास किया। उन्होंने गलियों में घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों व दुकानदारों से जन-संपर्क किया और उनकी समस्याओं को सुना। गलियों में टूटीं पटिया, नाली की जाली धस गई थी, कूड़ा व गंदगी को देखकर विधायक भड़क गए। साथ चल रहे नगर निगम के जोनल अधिकारी, सामान्य विभाग के अधिकारी, सफाई अभियान के अधिकारी व बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आदेश दिया तत्काल सही किया जाए। डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है यहां विकास काफी हुआ है, इसको संज्ञान में रखते हुए स्वच्छता बहुत जरूरी है। उन्होंने सर्वप्रथम पार्क में नीम के पौधे लगाए। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ मंडल के अध्यक्ष बबलू सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुंशी वार्ड अध्यक्ष रमेश तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष पाठक, बृजेश सिंह अप्पू, दशाश्वमेध व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, दिलीप तुलसीयानी, विनय यादव, प्रदीप कक्कड़, प्रकाश गुप्ता, शिवदत्त द्विवेदी, सुनील शर्मा, वेदमूर्ति शास्त्री सहित काफी संख्या में क्षेत्र की नागरीक व व्यापारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button