Varanasi : एक सप्ताह से भटक रहे दर्शनार्थी को चौक पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । चौक पुलिस टिम ने केरल से आये हुए दर्शनार्थी जो पिछले एक सप्ताह से श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर के आस पास भटक रहे थे उनको सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया । बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर गुमशुदा व्यक्तित्र वस्तु बालका बालिका की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुरुवार 12.जून को प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र की टीम द्वारा पिछले एक सप्ताह से भटक रहे दर्शानार्थी को उनके परिजनों से सम्पर्क कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। भटके हुये दर्शनार्थी के परिजनों द्वारा कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 11.जून को एक व्यक्ति जो मूल रुप से केरल का रहने वाला है, जो अपने घर केरल से गुम हो गया था। भटकते हुये ललिता घाट वाराणसी पर आया जहाँ पर स्थानीय लोगों द्वारा थाना चौक को सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति जो मूल रुप से केरल का रहने वाला है, अपने घर नहीं जा पा रहा है तथा काफी दिनों से इधर उधर भटक रहा है, उक्त सूचना पर थाना चौक पर नियुक्त चौकी प्रभारी केवीएम उमेश चन्द्र विश्वकर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे तथा मौके से केरल के मूल निवासी व्यक्ति थाना चौक लेकर आये। जहाँ पर पूछताछ के क्रम में अपना नाम (काल्पनिक) निवास- केरल उम्र करीब 30 वर्ष बताये जिसके पश्चात सोशल मीडिया, केरल के स्थानीय पुलिस व इलेक्ट्रानिक माध्यम से भटके हुये व्यक्ति के पिता से सम्पर्क किया गया तथा सूचना दी गयी जिसपर उनके पिता द्वारा अवगत कराया गया कि मेरा पुत्र काफी दिनों से घर से गुम हो गया था, जिसकी सूचना हमलोग स्थानीय पुलिस को भी दिये थे तथा काफी खोज बीन भी कर रहे थे, कि आपका फोन आया है हमलोग आ रहे है। दिनांक 12.06.2025 को गुमशुदा के पिता थाना हाजा पर उपस्थित आये जिनकी सुपुर्दगी में गुम हुये व्यक्ति को दिया गया।
परिजनों को सुपुर्द करने वाली पुलिस टीम चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा
उ0नि0 उमेश चन्द्र विश्वकर्मा
उ०नि० आलोक कुमार यादव
म0उ0नि0 सुश्री मान्शी वर्मा
उ0नि0 यशवन्त सिंह हे0का0 दिलीप कुमार सिंह का0 सुनील कुमार त्रिपाठी शामिल रहे ।



