उत्तर प्रदेशवाराणसी

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मा० राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित वाराणसी आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जाम की स्थिति रोकने के लिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने के साथ वीवीआईपी मार्ग पर प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की कड़ी जांच के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएं। नव नियुक्त आरक्षियों को अनुभवी कर्मचारियों के साथ तैनात कर आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।

भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” का सख्ती से पालन कराने तथा महिला संबंधित चेकिंग एवं प्रबंधन केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल के आसपास अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और वीआईपी मार्ग पर किसी भी वाहन को खड़ा न होने देने के लिए भी कहा गया।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग को “नो फ्लाई जोन” घोषित करते हुए ड्रोन सहित उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने, संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाने तथा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों द्वारा सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से पूर्व ड्यूटी प्वाइंट पर अच्छे टर्नआउट में पहुंचने तथा आमजन के साथ विनम्र, शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button