उत्तर प्रदेशवाराणसी

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सिगरा पुलिस को मिली सफलता

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त करन बिन्द को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त करन बिन्द पुत्र छुन्नू बिन्द निवासी डी-64/1 माधोपुर शिवपुरवा थाना सिगरा, वाराणसी को 10 मई 2026 को शिवपुरवा पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0172/2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक काजोल सिंह, हेड कांस्टेबल अनन्त कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार मौर्य, कांस्टेबल जयप्रकाश, आरक्षी पुनीत सीताराम दुसाध तथा आरक्षी रविप्रकाश शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button