उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने स्व. रामजीत सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं आदर्श गांव ककरहिया के पूर्व प्रधान मनोज सिंह के गांव स्थित आवास पहुंचे और उनके पिता स्वर्गीय रामजीत सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। रामजीत सिंह का दिनांक 15 जनवरी को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, भाजपा के रामेश्वर मंडल अध्यक्ष अलोक कुमार पांडेय, छितौनी ग्राम प्रधान विजय जायसवाल, सरहरी प्रधान राजेंद्र पटेल, भट्ठी प्रधानपति परमानंद सिंह, ककरहिया प्रधान सूरज गौड़, बखरिया प्रधान सुरेश पाल, लखीमपुर प्रधान जंगबहादुर पटेल, भाजपा नेता राज मिश्रा, अधिवक्ता रजनीश कांत शुक्ला, विनय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button