उत्तर प्रदेशवाराणसी

अवैध गैस रीफलिंग गोदाम में आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी, मौके से भारी संख्या में गैस टंकी व उपकरण बरामद

Advertisements

वाराणसी । आपूर्ति विभाग भेलूपुर टीम ने शुक्रवार को सुंदरपुर सब्जी मंडी के पीछे स्टैंड पर छापेमारी कर गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ कर मौके से भारी संख्या में सिलेंडर और पेट्रोमैक्स बरामद किया है । बताया जाता है की विगत दिनों आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार में अवैध रीफलिंग करते हुए आग लगने की वजह से दो लोगों की मौत के बाद आपूर्ति विभाग कार्यवाई में जुट गई। बताया जाता है की इसी घटना को देखते हुए भेलूपुर आपूर्ति इंस्पेक्टर सोनी जायसवाल ने आपूर्ति इंस्पेक्टर जैतपुरा हेमलता के साथ छापेमारी की.कार्यवाइ की । आपूर्ति इंस्पेक्टर सोनी जायसवाल ने बताया कि कई दिनों से अवैध रीफलिंग की सूचना मिल रही थी सूचना मिलने के बाद त्वरित कारवाई करते हुए आज टीम ने छापा मारा तो पंकज नाम के व्यक्ति को पेट्रोमैक्स में रीफलिंग करते हुए पकड़ा गया है. दुकान से तीन घरेलू गैस सिलेंडर और चार पेट्रोमैक्स पकड़ा गया. उसके बाद बगल में स्थित प्राइवेट वाहन स्टैंड में बने कमरे से 26 घरेलू सिलेंडर और 11 पेट्रोमैक्स बरामद हुए है.आपूर्ति इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई जायेगी।घरेलू सिलेंडर की इतनी बड़ी मात्रा में कौन सप्लाई देता है इसका भी पता लगाया जा रहा है जो शीघ्र ही पकड़े जाएंगे । उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button