उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मियों द्वारामहिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज दिनाँक 26.09.2025 को थाना सैयदराजा पुलिस कर्मियों द्वारा नेशनल इंटर कालेज कस्बा सैयदराजा थाना सैयदराजा में, थाना चन्दौली पुलिस कर्मियों द्वारा मझवार रेलवे स्टेशन के पास, थाना शहाबगंज पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम केराडीह में व थाना धीना पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम चिलबिली में व थाना कन्दवा पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम चिलबिली में, थाना बलुआ पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम नादी निधौरा में व थाना बबुरी पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button