उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: सपा मुखिया ने कहा , हम आप सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आभारी है की वो इस लड़ाई में हमारे साथ है

Advertisements

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नही है। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।हम आप सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आभारी है।उन्होंने कहा कि संजय सिंह को भी झूठे मुकदमे में फसा कर जेल भेज दिया गया उन्हे भी बहुत तकलीफ उठानी पड़ी ।लेकिन ध्यान रखना चाहिए की लोकतंत्र में जो तकलीफ उठता है।जनता उसे सम्मानित करती हैं इस बार के चुनाव में जनता ऐसे लोगो को सबक सिखाएगी सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार जिन एजेंसियों से लोगों को न्याय मिलना चाहिए उनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। एजेंसियों की मदद से झूठे मुकदमे दायर कर चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इन्हीं संस्थाओं की मदद से महाराष्ट्र में भाजपा ने अपनी सरकार बनवा ली है और इनकी मदद से वसूली कर रही है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद दोनों नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया।
वही आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह एक तानाशाह को हराने का चुनाव है। आम आदमी पार्टी यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को डराकर धमकाकर भाजपा में शामिल करा रही है। दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है। दिल्ली सरकार के एक मंत्री के यहां छापेमारी की गई और फिर दबाव डालकर उससे इस्तीफा दिलवाया गया। आप सांसद संजय सिंह शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।संजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग पर कहा कि मणिपुर में एक साल से हिंसा हो रही है। वहां महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है भाजपा के लोग वहां के मुख्यमंत्री से क्यों इस्तीफा नहीं मांगते हैं । उन्होंने अखिलेश यादव का भी आभार जताया और कहा कि इस मुश्किल समय में अखिलेश यादव हमारे साथ खड़े हैं। हम उनका आभार जताते हैं। आज भी उन्होंने सुनीता भाभी (अरविंद केजरवाल की पत्नी) से फोन कर बात की और उनका हालचाल लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button