मध्यप्रदेश

MP News: एक बार फिर सिवनी की धरती कांप गई , आज रात 8,3 मिनट पर लगे भूकंप के झटके

Advertisements

मध्य प्रदेश । सिवनी जिले में एक बार फिर बुधवार रात 8.3 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए है। यह झटका शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में महसूस किया गया। बताते है कि इसके पहले 2023 अक्टूबर में भी धरती कांपी थी। बुधवार की रात करीब 8 बजे धरती कांपने से घरों, दूकानों में रखा सामान हिलने लगा। वहीं लोग अपने घरों, दूकानों से बाहर निकल गए।पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू वैज्ञानिकों ने बताया था कि बारिश का पानी जब दरारों से होकर जमीन के नीचे जाता है तो उससे तैयार ऊर्जा बाहर निकलती है। वही भूकंप के झटके महसूस करवाती है। बीते चार सालों में बारिश के बाद कई बार ऐसे झटके महसूस किए गये हैं।बता दें कि साल 2020 में 27 अक्टूबर को सिवनी में ही पहला भूकंप 3.3 की तीव्रता से आया था। 31 अक्टूबर को दिन में दो बार भूकंप आया था। फिर उसी साल नवंबर में भी 3.4 तीव्रता से भूकंप आया था। पिछले साल बारिश के बाद भूकंप के कई झटके महसूस किये थे। एक बार फिर आज 13 मार्च को रात 8.3 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती कांप गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button