उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: ईद को लेकर एडवाइजरी जारी ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर नमाज अदा न करे : मौलाना फरंगी

Advertisements

लखनऊ । ईद-उल-फित्र की एडवाइजरी जारी कर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर नमाज अदा न करें। मौलाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे होगी। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अगर मस्जिद नमाजियों से भर जाए तो बाकी के नमाजी दूसरी मस्जिद में नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि मस्जिद की छत पर भी नमाज अदा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुसलमानों को ईद के दिन गुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, खुशबू , तेल, सुरमा लगाना और खजूर खाना सुन्नत है। मौलाना ने कहा कि इस साल एक आदमी का सदका-ए-फित्र कम से कम 65 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक के अनुसार रखने और गाड़ियों को पार्किंग की जगह ही पार्क करने की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button