उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता चर्चा का आयोजन, महिलाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती के पूर्व संध्या पर वाराणसी डेन्टल क्लीनिक, रामलीला मैदान भोजूवीर के संचालक डॉक्टर अंशुमान वर्मा के नेतृत्व में भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने आर्य समाज भोजूवीर में गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजिकाएँ व संयोजक सीमा श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, रीमा व विशाल कपूर के संयोजकत्व में दाँतों को स्वस्थ रखने व दाँतों के मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टर के टीम ने दाँतों के सुरक्षित रखने के सलाह के साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाएँ, माउथवॉश व मेडिकेटेड मंजन दिये गये। कार्यक्रम में प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह, संरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि, वित्तसचिव सतीश सिंह, अजय योगाचार्य, किशन सेठ एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button