उत्तर प्रदेशवाराणसी

रंगारंग कार्यक्रम के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पारिवारिक मिलन सहभोज हुआ संपन्न

Pawan Srivastwa

Advertisements

वाराणसी । मडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित त्रिलोचन वाटिका में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद वाराणसी द्वारा ‘रंगोत्सव, सांस्कृतिक उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह’ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर कायस्थ महासभा समाज के सैकड़ों परिवारों ने एक साथ मिलकर रंगोत्सव और पारिवारिक के साथ बीते दिनों होली की खुशियां बांटीं और समाज की एकजुटता पर बल दिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर आए हुए अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने लोक गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

फूलों की होली और अबीर-गुलाल के बीच समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं , इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन माल्यार्पण अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ श्रीवास्तव जिला जेल अधीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा की उपस्थित रही एवं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट होकर रहना चाहिए और युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर हर क्षेत्र में मेहनत करें तभी समाज का उत्थान होगा वहीं विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिंह ने कहा कि समाज के लोग किसी भी पार्टी किसी भी दल में रहे अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर करें तभी समाज का भला हो सकता है तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव ने कहां की समाज को एकजुट करने के लिए इस तरह का आयोजन करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे समाज में एक जूटता बने वही समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा) डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की जड़ों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा, “व्यस्त जीवन के बीच ‘पारिवारिक मिलन’ जैसे कार्यक्रम आपसी संवाद और स्नेह बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, युवा संभाग, के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव , वरिष्ठ समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव समाजसेवी , ज्योत्सना श्रीवास्य एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को शिक्षित और संगठित होने का संदेश दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button