उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : प्रमिला हॉस्पिटल में मंत्री अनील राजभर का शुभागमन , अस्पताल में भर्ती श्रीमती प्रेमा देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी । मंगलवार को प्रमिला मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन (समन्वय) विभाग के मंत्री अनील राजभर का आगमन हुआ। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रीमती प्रेमा देवी जी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान चेयरपर्सन डॉ. धन्वंतरि शुक्ला, निदेशक डॉ. शेषनाथ राय, जयशंकर तिवारी, और पवन कुमार भी मौजूद रहे।

उन्होंने अस्पताल की सेवाओं और तिलमापुर-आशापुर संदहा के स्थानांतरण पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया। मंत्री ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ओपीडी और आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना जैसी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल की सेवाओं की सराहना करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button