उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। फूलपुर व्यापार मण्डल के तत्वाधान मे फूलपुर स्थित चौरा माता मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज को समानता, न्याय और छुआछूत व भेदभाव मुक्त व्यवस्था का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है। व्यापार मंडल सीमित के सदस्य, प्रधान पद से प्रत्याशी व समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू ने कहा कि बाबा साहेब के विचार केवल संविधान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक और संगठित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने देशवासियों से शिक्षा को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। बाबा साहब की ही देन की आज सर्व समाज एक है। बाबा साहब की जयंती केवल उत्सव नहीं बल्कि उनके विचारों को अपनाकर समाज में सामानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों को कॉपी, किताब और पेन आदि वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उपहार पाकर बच्चों मे खुशी दिखी वहीं उनके अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, सोनू सेठ, जेंडर अग्रहरि, राहुल भोजवाल, सोनू गुप्ता एवं बड़ी संख्या बच्चे व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button