भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Shekhar Pandey 8175874935
वाराणसी। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर मंगलवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास ए ई एन कालोनी ऑल इंडिया एस सी /एस टी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कार्यालय के प्रांगण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल(राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) के द्वारा किया गया । मूर्ति अनावरण के मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष ए के भारती एवं शाखा सचिव मानिक चन्द्र ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण किया गया इस मौके पर रेलवे के तमाम आला अधिकारी मौजूद है , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी संविधान के रचयिता रहे जिससे आज पूरे देश में गर्व है बाबा भीमराव अंबेडकर के ऊपर आज पूरे भारतवर्ष में जयंती धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जी सहाय एवं संचालन राम प्रकाश पांडे व एस एस हाडा के द्वारा किया गया मुख्य रूप से संरक्षक-सुनील कुमार सोनकर महेंद्र पांडे, संरक्षक-राजकुमार, सीताराम, श्रीराम, पीके रजक, जगदीश कुमार, गुड्डू गौड सहित बड़ी संख्या में मूर्ति अनावरण के मौके पर लोग मौजूद रहे ।











