उत्तर प्रदेशवाराणसी

बाबा साहब की जयंती पर बच्चों को कॉपी-पेन किट वितरित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 389 दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बेनिया बाग स्थित दलित बस्ती में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी-पेन की किट वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बाबा साहब के सपनों को साकार करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे वंचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, दिलशाद अहमद डिल्लू, समाजवादी पार्टी दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी, मनोज यादव, सोहन लाल चौरसिया, मुरलीधर जायसवाल, कैलाश दुबे, प्रवीण कसेरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button