उत्तर प्रदेशवाराणसी

विजय प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल से जुड़े विजय प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ छोटा लालपुर, पांडेपुर स्थित उनके आवास से हुआ।

हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा छोटा लालपुर से शुरू होकर पांडेपुर, चौकाघाट और जगतगंज होते हुए मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता विजय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, आदर्श जायसवाल, राजन जायसवाल, राजू गुप्ता, विजय गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, राणा प्रताप सिंह चौहान, सिद्धार्थ सिंह, संतोष जायसवाल, कविंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button