उत्तर प्रदेशवाराणसी
चौक थाने में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Shekhar pandey
वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना चौक परिसर में प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण से हुई।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया तथा पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना चौक पुलिस द्वारा बच्चों में मिठाइयां भी वितरित की गईं। पुलिस के इस प्रयास की चौक क्षेत्र की जनता ने सराहना की। कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।







