चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग में हुई राजन की हत्या का वाराणसी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

आज के आधुनिक और डिजिटल युग मे भी तंत्र मंत्र के वार और पलटवार में मारा गया राजन
वाराणसी । चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग में हुई जघन्य राजन हत्या कांड का चौक पुलिस ने मात्र छः घंटे के अंदर खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त असलहा के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल किया है। पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस उपायुक्त जोन काशी द्वारा 25000, रुपये नगद धनराशि से पुरस्कृत किया हैं।

मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बेनियाबाग क्षेत्र में हुई राजन हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस उपायुक्त जोन काशी ने बताया कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित b द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में तथा चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण विशाल भारतीय उर्फ जानू पुत्र स्व, राजेन्द्र भारतीय निवासी म0नं0- सी0के0 66/16 बेनियाबाग उम्र करीब 20 वर्ष, विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी चुरामनपुर थाना लोहता उम्र करीब 24 वर्ष, सुजीत बाल्मिकी पुत्र संजय बाल्मिकी निवासी ग्राम मरेठवा पोखरा थाना लोहता उम्र करीब 19 वर्ष, कृष्णा बाल्मिकी पुत्र मनोज वर्ष निवासी मकान नं0 सी0के0 66/16 बेनियाबाग थाना चौक उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार कर राजन हत्या कांड की गुत्थी सुलझा दी ,घटना के संबंध में अब तक की विवेचनात्मक कार्यवाही से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियोग उपरोक्त में वर्णित घटना दिनांक 15.जून को समय देर रात्रि करीब 02.02 बजे 04 नफर अभियुक्तगण द्वारा 02 अदद मोटर साइकिल का प्रयोग करते हुए 01 अदद नाजायज देशी पिस्टल से 02 अदद बुलेट मृतक राजन के सिर में पिछे से फायर कर कारित किया गया है। अभियोग उपरोक्त में घटित घटना क्रम में यह प्रकाश में आया है कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP65FU9824 को बाइक सवार विकास विश्वकर्मा द्वारा चलाया जा रहा था जिसके पीछे बाइक सवार विशाल भारतीय उर्फ जानू के द्वारा अपने नाजायज देशी पिस्टल से 02 अदद बुलेट मृतक के सिर में पीछे से सटाकर फायर किया गया एवं उपरोक्त घटना को कारित करने के संबंध में रेकी मोटर साइकिल वाहन संख्या UP65CX5948 पर सवार सुजीत बाल्मिकी व कृष्णा बाल्मिकी द्वारा किया गया। अन्य तथ्यो के संबंध में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 32 बोर अवैध देशी पिस्टल एवं मोटर साइकिल विकाश विश्वकर्मा सुजीत वाल्मिकी व कृष्णा बाल्मिकी के कब्जे से बरामद किया । पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थाना चौक प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा उप, नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी पियरी उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल उप 0नि0 राजेश कुमार यादव हे0का0 विनोद कुमार सरोज हे0का0 दिलीप कुमार सिंह कां0 पारूल कुमार कां0 राज मल्होत्रा रि0का0 हीरालाल व एसओजी: टीम एसओजी प्रभारी उ0नि0 गौरव सिंह उप0नि0 आयुष पाण्डेय आरक्षी मनीष तिवारी आरक्षी सुमित शाही आरक्षी इंद्रेश सिंह आरक्षी प्रेमशंकर पटेल आरक्षी आलोक मौर्य के साथ सर्विलांस टीम आरक्षी प्रशांत तिवारी आरक्षी अश्वनी सिंह शामिल रहे ।







