Varanasi News: मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के तत्वाधान डॉ राजेंद्र प्रसाद घाट पर राम नाम जाप के साथ उतारी गई प्रभु श्रीराम की आरती

वाराणसी । मां गंगा निषाद राज सेवा समिति उ०प्र० वाराणसी के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्रीराम नाम की सवा पांच लाख जाप दर्जनो रामभक्तों ने किया। इस अवसर पर बिनोद कुमार निषाद ‘गुरू’ राष्ट्रीय अध्यक्ष मां गंगा निषाद राज सेवा समिति ने बताया कि पांच सौ साल बाद 22 जनवरी 2024 को एक भव्य मंदिर में अयोध्या पति मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम को विराजमान कराने वाले देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्याय से आज मंदिर बन गया है और प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में पधारेंगे। आप सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। श्री बिनोद कुमार निषाद ‘गुरू’ ने यह बताया कि भगवान श्रीराम तिरपाल में सैकड़ो साल से थे कभी बरसात में तिरपाल फट जाता था, पानी से भींग जाते थे, गर्मी में हवा तुफान से तिरपाल फट जाता था हमेशा तिरपाल बदलने के लिये शासन और प्रशासन से पुजारी और महंत को मशक्कत करना पड़ता था।
अब हम सभी को क्या पुरे भारत की जनता को गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्याय को कोटि-कोटि धन्यवाद् ! उन्होंने कहा कि आज हम मिलकर सवा पांच लाख राम नाम का जाप इसलिये किया गया है कि सबसे पहले राम कार्य में लगे हुये तथा मरे गये कार सेवकों की आत्मा को शांति मिले। भारत में सुख-समृद्धि आये और हमारा भारत आगे बढ़े भारत की जनता खुब फूले फले। हमारे भारत के किसान के घर में खुशियां आये। भारत केसभी लोग तरक्की करें। हम यही आशीर्वाद भगवान श्रीराम से मांगते हैं। राम नाम के सवा पांच लाख जाप में सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार निषाद’ गुरू, महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र साहनी, महानगर सचिव-प्रकाश साहनी, छोटू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र कुमार निषाद ‘बम्बू, राष्ट्रीय सचिव-हरिश्चन्द्र बिन्द, गोपाल प्रसाद निषाद, रामकिशन मांझी, गोलू साहनी, विशाल यादव, चंदन यादव, आलोक पाण्डेय, अम्बरीष जायसवाल, बाबू साहनी टेलीविजन, बब्लू बल्ला साहनी, राजकुमार कसेरा, रमेश साहनी, पवन साहनी, दीपू साहनी, राहुल साहनी, मोनू साहनी, किशन साहनी, गोकुल यादव, प्रकाश साहनी, ऋषभ बिन्द, राहुल साहनी, सोनू साहनी, विशाल गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे ।