प्रजापति हितकारिणी सभा चुनाव: पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

Shekhar Pandey
वाराणसी। प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा (सी.20/4 प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी) के प्रबंध समिति के त्रिवर्षीय चुनाव की प्रक्रिया आज मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शुरू हुई। चुनाव के पहले दिन नाम निर्देशन पत्र क्रय और जमा करने के दौरान चुनाव समिति की तरफ से सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनोद वर्मा ने फॉर्म वितरण की जिम्मेदारी संभाली तथा निर्वाचन कैशियर का कार्य गुलाब प्रसाद जी द्वारा निष्ठापूर्वक संपन्न किया गया।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत आज कुल 11 सदस्यों ने अपने नाम निर्देशन पत्र क्रय किए, जिनमें मदन लाल (राजघाट), निशा प्रजापति (बड़ी गैबी), महेंद्र प्रसाद प्रजापति (ओढ़े), सुरेश प्रसाद प्रजापति (कठवतिया), सोनी चक्रवाल (चंदुआ), शिवशंकर (कतुआपुरा), मनोज कुमार (बलुआबीर), पवन कुमार (बलुआबीर), जान्हवी देवी प्रजापति (मच्छोदरी), लक्ष्मी नारायण (बड़ी पियरी) और माया वर्मा (मोतीझील) शामिल हैं।
चुनाव समिति के अनुसार नाम निर्देशन पत्र क्रय करने और जमा करने की यह प्रक्रिया कल, दिनांक 20 मई 2026 को भी इसी निर्धारित स्थान और समय पर जारी रहेगी।







