उत्तर प्रदेशवाराणसी

भीषण गर्मी में राहत: पहाड़िया फल मंडी व यातायात पुलिस लाइन में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी न्यास, एवं गौतम होमियो हाल के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती भीषण गर्मी एवं लू (हीटवेव) के खतरे को देखते हुए पहाड़िया फल मंडी तथा यातायात पुलिस लाइन में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा लू से बचाव हेतु दवाएं लीं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ संजय सिंह गौतम ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में समाज के कमजोर एवं श्रमिक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है। प्रबुद्धजन काशी न्यास एवं गौतम होमियो हाल आगे भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाते रहेंगे।

शिविर में किशोर कपूर, देव कुमार ‘राजू’, रितेश श्रीवास्तव, विवेक कपूर, आंशिका सिंह एवं अवनीश सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने दवा वितरण, स्वास्थ्य परामर्श एवं शिविर संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button