फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रूपये गबन करने वाला 25, हजार का इनामिया चढ़ा सोनिया पुलिस चौकी के हत्थे

निष्पक्ष काशी
वाराणसी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित 25,000/- रू0 का ईनामिया वांछित अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी ग्राम काबीरुद्दीनपुर पोस्ट धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक 20/मई को सिगरा थाना क्षेत्र के फातमान रोड स्थित कब्रिस्तान से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल किया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि
विगत 18/07/2025 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर विभिन्न धाराओं से संबंधित सिगरा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया कि ,एलटी,फाईनेंस लि० बहुप्रतिष्ठित एक नॉन बैंकिंग फाईनेंस कम्पनी है जो आरबीआई व भारतीय ऋण कानून के अनुसार इच्छुक ग्राहको को उचित ब्याज दर पर ट्रैक्टर, बाइक, भवन, माइक्रो लोन (और अन्य उत्पाद) को क्रय करने के लिए ऋण देने का कार्य करती है, जिसका पंजीकृत कार्यालय वृन्दावन प्लट नं0-177, सी.एस.टी. रोड, कलीना शांताक्रूज, पूर्व मुम्बई महाराष्ट्र 400098 तथा शाखा कार्यालय अरिहंत काम्प्लेक्स थाना सिगरा वाराणसी में स्थित है, जिसमे अमित मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र नाथ मिश्रा एएसएम के पद पर तैनात है और कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी है। एल एण्ड टी फाइनेन्स कम्पनी शाखा अरहिन्त काम्पलेक्स, थाना सिगरा, वाराणसी के कर्मचारी अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी काबिरुद्दीनपुर धरमपुर जौनपुर सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। जिसने कम्पनी 6 (छः) ग्राहकों से मुबलिग 6,61,752/- (छः लाख एकसठ हजार सात सौ बावन रूपये) की रकम ये लोग कूट रचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेरफेर करके स्वयं रख लिया। कम्पनी कर्मचारियों द्वारा अलाउद्दीन से उपरोक्त कूटरचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेरफेर किये गए रूपये जमा किये जाने के लिये बारम्बार कहा गया। अलाउद्दीन ने कम्पनी को धोखा देकर उपरोक्त रुपये गबन कर कम्पनी से फरार हो गया। कम्पनी ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अलाउद्दीन को निलम्बित किया और जाँच पड़ताल में दोषी पाने के पश्चात् कम्पनी से निष्कासित कर दिया गया और अलाउद्दीन को कम्पनी में, ग्राहकों के कूटरचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेर-फेर किये गए रूपये जमा करने के लिए निर्देशित किया गया किन्तु अलाउद्दीन ने रुपये जमा न कर रुपये गबन कर फरार हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा , सोनिया चौकी प्रभारी विवेक सिंह,
रि0का0 रवि कुमार शामिल रहे ।







