उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

ट्रेनों में आग की घटनाओं में असामाजिक तत्वों की भूमिका, रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता

Nispaksh kashi

Advertisements

नई दिल्ली। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं को भारतीय रेलवे ने गंभीरता से लिया है। प्रारंभिक जांच में कई मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा घटनाओं की गहन जांच की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के अमरपुरा स्टेशन के पास हुई घटना में किसी व्यक्ति द्वारा ट्रेन की लिनेन सामग्री को जलाने का प्रयास किया गया, जिससे आग लगी। वहीं हावड़ा में आग लगी ट्रेन के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा कपड़ा बरामद किया गया। कोटा में राजधानी एक्सप्रेस में भी आग की शुरुआत बाथरूम से होने की बात सामने आई है।

सासाराम में खाली ट्रेन और कोच में आग लगने की घटना में भी किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित घटनाओं में रेल कर्मियों की तत्परता से बड़े हादसे टल गए।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button