उत्तर प्रदेशवाराणसी

सब्जी अनुसंधान व कृषि विकास को बढ़ावा देने हेतु ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय से हुआ समझौता

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के बीच सब्जी अनुसंधान एवं कृषि विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत सब्जी प्रजनन, संकर बीज उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर संयुक्त अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ल एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे।

बैठक के दौरान दोनों संस्थानों के बीच भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही किसानों के हित में उन्नत तकनीकों के विकास एवं प्रसार के लिए एक-दूसरे की विशेषज्ञता और संसाधनों का साझा उपयोग करने पर सहमति बनी।

विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से सब्जी अनुसंधान, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. अनंत बहादुर, पीएमई प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. अच्युत सिंह एवं डॉ. इन्दीवर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button