उत्तर प्रदेशवाराणसी

वृक्षों की महत्ता का दिया संदेश , पर्यावरण के बचाईं, चला हो सखी पेड़वा लगाईं

वाराणसी। डायट सारनाथ में आयोजित बेसिक शिक्षकों व बी टी सी प्रशिक्षुओं की काव्य गायन व नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज के शिक्षक, कवि, साहित्यकार अरविन्द कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को उल्लासित करने के साथ ही वृक्षों की महत्ता का संदेश दिया। साथ ही साथ जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने को प्रेरित किया।

Advertisements

मिशन शिक्षण संवाद की काव्यांजलि में छात्रों के लिए सरल भाषा में पाठ आधारित कविताएँ लिखने वाले, विभिन्न सामाजिक संदर्भों पर अपनी कलम का जादू दिखाने वाले अरविन्द को उनकी वैश्विक हित की रक्षा के लिए प्रस्तुत गीत पर खूब तालियाँ बजीं। इस अवसर पर डायट सारनाथ के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. हरगोविंद पुरी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रस्तुत गीत से हम सभी प्रेरित होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य श्री उमेश कुमार शुक्ल तथा उपप्राचार्य डा. सूर्यकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने सभी की प्रस्तुतियों की सराहना किया तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र व डायरी देकर सम्मानित किया।

अपनी तरह के अनूठे इस कार्यक्रम में अरविन्द के अतिरिक्त शिक्षक अब्दुर्रहमान, छवि अग्रवाल, रत्नेश कुमारी पाण्डेय, चन्द्रकान्त त्रिपाठी, किरन, ऋचा सिंह, प्रीति, अजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार, ज्योत्सना अग्रवाल आदि शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुततियाँ दीं और पुरस्कृत हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button