उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : शिवपुर फलाहारी बाबा आश्रम में नौ दिवसीय महायज्ञ का भव्य समापन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। शिवपुर फलाहारी बाबा आश्रम मे नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन भंडारे के साथ शुक्रवार दोपहर संपन्न हुआ। रामलीला मैदान में काशी, अयोध्या, मथुरा से सभी महंत आए हुए संत समागम हुआ । संत महात्मा ने सनातन धर्म के पति वचन प्रदान किया बड़ी संख्या में जुटे 400 साधु-संतों को विदाई दी गई उस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली। उसके बाद उन्होंने महाप्रसाद ग्रहण किया। फलाहारी बाबा संत सेवा ट्रस्ट आश्रम के मंहत रामदास त्यागी एवं आयोजक विनोद कुमार दूबे के सहयोग से लगातार 55वां नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान कराया गया।

मंहत रामदास त्यागी ने बताया कि हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से व्यक्ति भव सागर पार हो जाता है। श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। धार्मिक आयोजनों से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। महायज्ञ एवं संत समागम में उपस्थित मुख्य यजमान विनोद कुमार दूबे मंहत रामदास त्यागी, मीडिया प्रभारी कमलेश केशरी, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, आचार्य जितेन्द्र तिवारी , रोहित शुक्ला लवकुश तिवारी, जित्तू यादव, रामप्रसाद यादव, पुरुषोत्तम जालान,उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button