उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : लडकियों के ऊपर अश्लील छीटांकशी करने के आरोप में पुलिस ने शोहदे को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में “मिशन शक्ति फेज़-5.0 अभियान” के तहत थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीम व मिशन शक्ति/एण्टी-रोमियो टीम लालपुर पाण्डेयपुर द्वारा एक व्यक्ति जो रामलीला स्थल हुकुलगंज पर खड़ा होकर आने-जाने वाली लड़कियों व महिलाओं पर सीटी बजाकर व आपत्तिजनक छिटाकंशी कर रहा था जिसपर पुलिस टीम व मिशन शक्ति/एण्टी-रोमियो टीम लालपुर पाण्डेयपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त हर्ष यादव पुत्र आनंद जय यादव निवासी पांडेयपुर बिजलेंस ऑफिस के सामने उम्र 20,वर्ष को दिनांक-02.10.2025 रामलीला स्थल हकुलगंज से समय 2.30 बजे गिरफ्तार कर धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, म० उ०नि० निकिता सिंह, म० उ०नि० आकांक्षा मिश्रा, म०का० चिम्पू शाह म०का० करिश्मा, म० का० अनीता सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button