बिहार

Bihar News: बाईक सवार अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से युवक घायल

Advertisements

बिहार , आरा के भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को घर से बुला कर गोली मार दी। इस घटना में युवक को पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर पुलिस आरा सदर अस्पताल में पहुंचकर जख्मी से मामले की जानकारी ली। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली खबर के अनुसार
गजराजगंज थाना क्षेत्र के पकड़ियाबर गांव निवासी जख्मी मनोज कुमार ने बताया कि छोटे भाई सुमित कुमार की शादी 11 मार्च को हुई थी। जिसका बहुभोज बुधवार को था। इस दौरान बार-बालाओं का भी आयोजन किया गया था। उसी दौरान कुछ बदमाश डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका मनोज कुमार ने विरोध किया था।उन्होंने बताया कि तभी आज गुरुवार को दोपहर में एक छोटे लड़के से यह कह कर मुझे बाहर बुलाया गया कि कोई मुझे बुला रहा है। तभी जैसे ही मनोज कुमार अपने घर से निकले, तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में मनोज कुमार को पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया । वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर गजराजगंज थाना प्रभारी हरी प्रसाद शर्मा ने बताया कि कल जख्मी के घर पार्टी था। उसी पार्टी के दौरान बहस हुई थी। जिसके बाद एक युवक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है, हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मौके से पांच खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button