पृथ्वी दिवस पर कपड़े के थैले बांटकर दिया प्लास्टिक मुक्त काशी का संदेश

Shekhar Pandey
वाराणसी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर की प्रसिद्ध समाजसेविका मिसेज़ एशिया विजयता सच्चदेवा ने नगर के बाजारो मे भ्रमणकर सभी दुकानदारों और लोगों को कपडें की थैला वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी से अनुरोध किया की काशी को प्लास्टिक मुक्त बनाने मे अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सहयोगी बनें।
इस मौके पर समाजसेवीका सच्चदेवा ने कहा कि पृथ्वी ही हमारा एक मात्र घर है और इसे स्वच्छ व सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक से होने वाले हानि के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पॉलिथीन उपयोग से खाद्य सामग्री दूषित के साथ जल एवं वायु प्रदूषण फैलने से कैंसर, हार्ट अटैक, एक्जिमा आदि घातक बिमारियों होती है, वहीं पर्यावरण असंतुलन से समस्त जीवों के जीवन पर संकट मे आ गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पाँलिथीन उपयोग बंद करे तथा संकल्प ले कि हम सब मिलकर पृथ्वी को बचायें ताकि आने वाला कल प्रदुषण मुक्त हो, सभी का जीवन सुरक्षित एवं सुंदर बन सके।













