उत्तर प्रदेशवाराणसी

व्यापारियों ने मंत्री रविंद्र जायसवाल से की समस्याओं के समाधान की मांग

शेखर पाण्डेय

Advertisements

वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार प्रदेश सरकार के स्टांप व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधि मंडल ने यातायात व अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, रोपवे के धीमीगति से निर्माण को लेकर एवं जीएसटी से संबंधित आने वाली समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक माह समस्त विभागों की एक बैठक की मांग की। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने व्यापारियो के समस्याओ को गंभीरता सुना और जल्द ही प्रत्येक माह व्यापरियों संग बैठक के साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डीडवानिया, गोकुल शर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा, रजनीश कनौजिया, पंकज अग्रवाल, डॉ अंजनी मिश्रा, मनीष गुप्ता, गौरव जायसवाल, राहुल मेहता एवं मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान सहित अन्य पदाधिकारी गण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button