उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : अशुतोष सिन्हा के काशी में प्रथम आगमन पर अल्पसंख्यक सभा द्वारा किया गया अभिनंदन

वाराणसी। दिनांक 26 जुलाई, समाजवादी पार्टी द्वारा स्नातक एम एल सी अशुतोष सिन्हा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सचेतक बनाए जाने के उपरांत आज प्रथम काशी आगमन पर महानगर अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद हैदर गुड्डू के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा आज औरंगाबाद सिथत केंद्रीय कार्यालय पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एम एल सी अशुतोष सिन्हा ने मदरसा बोर्ड के शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश को भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने वाली है।

Advertisements


इस मौके पर मोहम्मद हैदर गुड्डू ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जंगी पैमाने पर लग जाने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी, प्रदेश सचिव अल्प० जावेद अंसारी, महानगर महासचिव मो, अजफर गुड्डू मास्टर, साजिद खान चिंटू, लतीफ अहमद लतीफ, मोहसिन अंसारी, सलीम अंसारी, क़याम हुसैन विक्की, शमीम अंसारी, इरफ़ान ख़ान, यूसा अब्बास, आदिल जफर, शमशीर आलम मंसूरी, शहज़ादे खान, तुफैल अंसारी, वसीम अब्बास, नूरूल ऐन, अम्मार यासिर, मोहम्मद शमी, मोईन अह्सन, मुमताज अंसारी, एजाज अहमद, अरशद अंसारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button