उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतरमहाविद्यालयीय महिला खेल महोत्सव आयोजित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। हाँकी के जादू‌गर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रुटगार्जियं सोसायटी व सनबीम विमेंस काँलेज के संयुक्त तत्वाधान में अंतरमहाविद्यालयीय महिला खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न काँलेजों एसएमएस, केआईटी इंस्टीट्यूट, भगवानपुर और सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा की छात्राओं ने भागीदारी की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक, वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक, निर्देशिका अमृता वर्मन, सत्यम मोहन (आईडीईएस) सीईओ, वाराणसी छावनी, आदित्य जायसवाल (संस्थापक- देवोप्सशैक (स्टार्ट-अप) थे। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, शतरंज और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और रणनीति का अद्भुत प्रदर्शन किया, वहीं शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धिमता और धैर्य का परिचय दिया। 200 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों की गति और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया बैडमिंटन में प्रथम स्थान सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा की छात्रा संस्कृति केशरी, द्वितीय स्थान सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा की सान्वी और तृतीय स्थान केआईटी इंस्टीट्यूट की आरजू त्रिपाठी ने प्राप्त किया। शतरंज में प्रथम स्थान एसएमएस की विजय लक्ष्मी पांडे, सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा की रिषिका केशरी द्वितीय व तृतीय स्थान गर्वित शर्मा ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सनबीम विमेंस काँलेज वरुणा की प्राकृति सिंह ने प्रथम स्थान, एसएमएस की मानसी सिंह द्वितीय और तृतीय स्थान भगवानपुर की छात्रा अनामिका सिंह ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्यम मोहन ने खेल प्रतियोगिता के लिए कॉलेज की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हर महाविद्यालय में होनी चाहिए।सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक ने खेल भावना को जीवन के हर क्षेत्र में अपनाने का संदेश दिया गया। वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित यह महोत्सव न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देता है बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास को भी विकसित करता है। निदेशिका अमृता वर्मन ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button