वाराणसी में 13 सितंबर को फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों की राष्ट्रीय संगोष्ठी, विभिन्न राज्यों से पदाधिकारी होंगे शामिल

Shekhar pandey
वाराणसी। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन संस्थापक/महासचिव राष्ट्र के प्रथम स्वच्छता शहीद स्व प्रमोद कुमार निगम जी के जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 13 सितंबर 2025 दिन – शनिवार, स्थान, कमिश्नरी सभागार, कचहरी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में “विकसित भारत के निर्माण में फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों की भूमिका” विचार विमर्श संगोष्ठी का विशाल आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से फेरी पटरी ठेला व्यवसायी पदाधिकारीगण उपस्थित होकर स्ट्रीट वेंडर्स के समक्ष प्रतिदिन उत्पन्न हो रही चुनौतियां एवं समाधान पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम दो सत्र में होंगे, प्रथम सत्र प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक द्वितीय सत्र दोपहर 3 से सायं 5:30 तक चलेगा यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी पूर्व अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी अजय सिंह (बॉबी) ने दी।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिशंकर सिन्हा, इं० अनिल किंगवाडेकर , सी.ए. सतीश जैन,मनोज कुमार, डॉ० राहुल सिन्हा, अनिल कुमार, डॉ० गौरव प्रकाश, वाचस्पति मिश्रा, अभिषेक निगम, धर्मकृति शर्मा, अवनीश श्रीवास्तव, रामवृक्ष प्रजापति, अनमोल निगम शामिल थे।



