उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : शैक्षणिक भ्रमण पर पराड़कर भवन पहुंचे एसएमएस के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थी

वाराणसी। एसएमएस काॅलेज के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों का दल शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को शैक्षणिक भ्रमण पर पराड़कर स्मृति भवन आया। इन विद्यार्थियों ने पत्रकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं को भी प्रस्तुत किया। डाॅ. ईशान त्रिपाठी और अजय रत्न के नेतृत्व में आए छात्र-छात्राओं ने हिंदी पत्रकारिता के उदय और साहित्य से जुड़ी जानकारियों पर गंभीरता से मनन किया।

Advertisements

काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डाॅ. अत्रि भारद्वाज व महामंत्री अखिलेश मिश्र ने संस्था के गौरवशाली इतिहास और पराड़कर भवन की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। संघ के कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रिंट पत्रकारिता, संचार पत्रकारिता, प्रसारण पत्रकारिता, डिजिटल पत्रकारिता और फोटो पत्रकारिता के बारे में स्नेहा सिंह, संजीत सिंह, सानिया फातिमा, शिवांगी सिंह, भव्या अग्रहरी, कुमारी संचिता, रितिका यादव ने प्रश्न किए। साथ ही विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के प्रमुख बिंदु सत्यता, सटीकता, स्वतंत्रता, वस्तुनिष्ठता और निष्पक्षता पर विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button