Varanasi : हॉलैंड में स्वामी प्रबुद्धानंद पुरी महाराज ने विदेशी भक्तों संग किया नवरात्र दुर्गा पूजा का आयोजन, 8 अक्टूबर को काशी आगमन

Shekhar pandey
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय वेदांत सोसाइटी के महासचिव स्वामी प्रबुद्धानंद पुरी महाराज ने हॉलैंड में विदेशी भक्तों के साथ नवरात्रि मे दुर्गा पूजा का आयोजन किया। हॉलैंड में, नवरात्रि मे नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा, प्रार्थना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती की गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और दिव्य वातावरण का आनंद लिया। महाष्टमी और महानवमी पूजा का समापन कुमारी पूजा, कन्या पूजन और वैदिक हवन यज्ञ के साथ हुआ। महाष्टमी के पावन अवसर पर 30 भक्तों के एक विशाल समूह को स्वामी प्रबुद्धानंद ने दीक्षा दी।

यह एक अद्भुत और नेक प्रयास था।आईवीएस वाराणसी आश्रम के मंच से शुरू होकर, भारत के सनातन धर्म, संस्कृति और महान आदर्शों के विचारों का पूरे विश्व में जोरदार प्रचार किया जा रहा है। आईवीएस और स्वामी प्रोबुद्धानंद महाराज के इन महान प्रयासों मे अधिक से अधिक स्थानीय भक्त इसमें शामिल हो समर्थन एवं योगदान देकर इस महान दिव्य आंदोलन का हिस्सा बनें। अगामी 8 अक्टूबर को लगभग 15 विदेशी भक्तो के साथ स्वामी का काशी आगमन होगा, हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत होगा। सभी भक्त 12 दिनों तक चलने वाले सत्संग के लिए यहीं रहेंगे। इस की जानकारी संस्था द्वारा दी गई।



