Varanasi : कबीर चौरा महाविद्यालय में फर्जी नियुक्तियों का आरोप, संतों ने प्रशासन से जांच व चुनाव की मांग की

Shekhar Pandey
वाराणसी। लहरतारा स्थित प्राचीन सद्गुरु कबीर प्राकट्य स्थल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री कबीर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय कबीर चौरा के आचार्य मंहत, संत शरण दास (पूर्व अध्यक्ष) एवं कबीर प्रकट्य स्थली के महंत गोविंद दास शास्त्री ने संयुक्त रूप से आरोप लगाते हुए बताया कि श्री कबीर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय कबीर चौरा में अवैध रूप से तथाकथित गुरु प्रसाद गोस्वामी उर्फ गभरू यादव, रोशन यादव एवं सुखदेव गोस्वामी आदि लोगों द्वारा विद्यालय में फर्जी तरीके से अध्यापकों की नियुक्ति किया जा रहा है, जिसकी शिकायत स्थानीय विधायक, मंत्री तथा प्रशासन के साथ ही शासन से मौखिक और पत्राचार द्वारा की गई है।
आज प्रेसवार्ता के माध्यम से हम प्रशासन से मांग करते हैं कि विद्यालय पर अवैध रूप से काबिल लोगों के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई कर, अपनी देखरेख में पुरानी चुनाव प्रणाली व्यवस्था के जरिए चुनाव कराकर न्याय किया जाए, अगर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो सभी संतजन मजबूरन आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



