Varanàsi News : संस्कार भारती द्वारा आयोजित भव्य राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता

गाज़ीपुर। संस्कार भारती द्वारा शगुन पैराडाइज, लकड़ी का तार में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह जी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संतोष जायसवाल, श्रीमती शीला सिंह, वरुण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के सभासद और गाजीपुर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में लगभग 25 से 30 विद्यालयों के बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में भाग लिया और दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में जाति जैन, वैष्णवी राय, बबीता सिंह, संजीव श्रीवास्तव, सोनी खान, और रितु श्रीवास्तव शामिल थे। सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई:
- अरुण वर्ग:
- राधा रूप: दीक्षा वर्मा (प्रथम), शांति गुप्ता (द्वितीय), मनस्वी अग्रहरि (तृतीय)
- कृष्ण रूप: आरव राय, कृष्ण कांत यादव (प्रथम), शौर्य सिंह (द्वितीय), आयुष गुप्ता (तृतीय)
- तरुण वर्ग:
- राधा रूप: शिवांशी (प्रथम), जानवी गुप्ता (द्वितीय), नंदिनी कुशवाह (तृतीय)
- कृष्ण रूप: श्रेयांश मिश्रा (प्रथम), आदित्य गुप्ता (द्वितीय), वरुण (तृतीय)
- वरुण वर्ग:
- राधा रूप: प्रज्ञा सिंह (प्रथम), प्रज्ञा कंशकार (द्वितीय), जानवी सिंह (तृतीय)
- कृष्ण रूप: ओम जी (प्रथम), शांतनु पांडे (द्वितीय), आदर्श यादव (तृतीय)
कार्यक्रम में संस्कार भारती के अध्यक्ष संजीत जायसवाल, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंत्री मनोज आर्या, संरक्षक मुन्ना जी कुशवाह, प्रेम कुमार गुप्ता, संयोजक हिमालय जैस्वाल, अश्वनी जी, सुनील कुमार सोनी, ब्रज भूषण दास, सुशील सोनी, विशाल जैस्वाल, प्रत्युष पांडे, अर्जुन सेठ, वीरेंद्र सिंह, और सुधीर केसरी उपस्थित रहे।