उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चांदी टप्पेबाजी मामले में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, चौक थाने पहुंचकर पुलिस को चेतावनी

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। विगत 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी से हुई 27 किलो चांदी की टप्पेबाजी की घटना के खुलासा एवं माल बरामदगी ना होने से सोमवार को 11वें दिन आक्रोशित सर्राफा व्यापारीयों ने सोमवार को आसभैरव स्थित अग्रवाल धर्मशाला में वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की आपात बैठक आहूत की गई।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद आज 11वें दिन भी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई। अगर किसी के साथ चैन स्नैकिंग का मामला होता है, किसी के साथ लाख, 2 लाख, 5 लाख वगैराह की घटनाएं होती है तो पुलिस तत्काल खुलासा कर देती है परंतु सर्राफा व्यापारी के 60 लाख रुपए की चांदी की हुई टप्पेबाजी की खुलासा न करने से बनारस में व्यापार करने वाले बाहर से आने वाले व्यापारी भी भयभीत है, जिससे व्यापार चौपट हो रहा है। वरिष्ठ संरक्षक प्रद्युम्न अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैठक के पश्चात हम सभी व्यापारी चौक थाने चलकर अपनी बातों को रखेंगे। सभा का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने किया।

चौक थाने पर सभी सर्राफा व्यापारी के पहुंचने के पश्चात् थानाध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पुलिस की टीम अपनी काम कर रही है, कुछ गिरफ्तारियां हुई है और बहुत ही जल्द हम खुलासा करेंगे। बावजूद इसके व्यापारियों ने कहा कि 72 घंटे में अगर माल बरामदगी नहीं होता है और अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं तो सर्राफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को बंद कर सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, शशि वर्मा, विनय सोनी, अरूण सोनी, सुरेश चंद्र वर्मा, विष्णु दयाल सेठ, सोनू सेठ, किशोर सेठ, पंकज सर्राफ, जनार्दन वर्मा “प्रधान”, आशुतोष पांडेय, किशन सेठ, शुभम सेठ, कमल कुमार सिंह, राघव दवे, जतिन रस्तोगी, गोपाल उपाध्याय, राजू वर्मा, मुन्ना सोनी, दिलीप सेठ, घनश्याम सेठ बच्चा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button