आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: पोखरे में नहाते समय डूबने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ,गांव में पसरा सन्नाटा

Advertisements

आजमगढ़ । दीदारगंज थाना अंतर्गत कुशल गांव स्थित पोखरे में नहाते समय चार बच्चो की डूबने से मौत हो गई । इस दुःख घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बता दे की कुशलगांव गांव निवासी यश 08 वर्ष पुत्र लौटन कुमार, अंश 08 वर्ष पुत्र जयचंद कुमार, समर 09 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार व राजकुमार 05 वर्ष पुत्र कमलेश बुधवार को गेंहू की बाल बीनने के लिए गांव के उत्तर सिवान में गए थे। गर्मी ज्यादा होने पर चारों बच्चे कपड़े उतारकर पास में स्थित पोखरी में नहाने लगे। इसी दौरान चारों मासूम पोखरी में डूब गए। पास में ही मवेशी चरा रहे लोगों ने पोखरी किनारे बच्चों का कपड़ा देखा लेकिन बच्चे कहीं नजर नहीं आए। आशंका पर सूचना गांव में दी गई। मौके पर गांव के कुछ लोग बच्चों को खोजने के लिए पोखरी में उतर गए। कुछ ही देर में चारों बच्चे पोखरी से बरामद कर लिए गए। इसके बाद आनन फानन चारों बच्चों को स्थानीय फूलेश बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी बच्चों की हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चारों बच्चों की देर शाम मौत हो गई। जौनपुर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से बच्चों के परिजनों के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button