amethiBlogउत्तर प्रदेशजिले

UP News: दो बाईकों के टक्कर में भाई,बहन की दर्दनाक मौत , दो घायल

Advertisements

अमेठी । मोहनगंज थाना क्षेत्र के नुसरतपुर मोड़ के पास रविवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे की मोहनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी सूरज 28 वर्ष बाइक से मां मनसा देवी 56 वर्ष व बहन रीता देवी 18 वर्ष को लेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इसी बीच तिलोई-मोहनगंज मार्ग स्थित नसरतपुर मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और आनन-फानन सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सूरज व रीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि ननका देवी व दूसरी बाइक सवार सैदपुर निवासी संजय 30 वर्ष व रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने के भुवनेश्वर मजरा जेठवा टप्पा निवासी मनीष 29 वर्ष घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव के अनुसार मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।हादसे की जानकारी के बाद पहुंचे प्रधान देवनाथ ने बताया कि मृतक सूरज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button