उत्तर प्रदेशवाराणसी

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षकों को दी भावभीनी विदाई

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा रविवार को कैंप कार्यालय में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक श्री कैलाश राम एवं उप निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार ओझा को उनके लंबे, उत्कृष्ट और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इनका योगदान पुलिस विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा पुलिस विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button