उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

Chandauli News : साइबर सेल चन्दौली द्वारा साइबर फ्राड पीडित के पैसे कराये वापस

Advertisements

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में साइबर थाना पर संचालित साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक श्री आलोकचन्द्र तिवारी पुत्र स्व. कमलचन्द्र तिवारी ग्राम सिकरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के खाते से निकाली गयी धनराशि 90000/- रुपये को आवेदक खातें में वापस कराया गया।
दिनांक 06.07.2024 को आवेदक श्री आलोकचन्द्र तिवारी उपरोक्त के खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल निकाली गयी धनराशि 90,000/- रुपये के सम्बन्ध मे आनलाइन शिकायत की गयी। आवेदक आलोकचन्द्र तिवारी उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली, साइबर थाना जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम नि0 दयाराम प्रभारी निरीक्षक साइबर हे0 का0 पवन यादव का0 संतोष कुमार यादव
का0 मो0 नौशाद शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button