उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : हिन्दू स्वाभिमान को जागृत करने हेतु “हिन्दू जोड़ो यात्रा” का आयोजन

वाराणसी। सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू जनमानस पर बढ़ते अत्याचार, भारत में हिन्दुओं की सिमटती स्थिति और हिन्दू धर्म में बढ़ते पाखंडवाद व अंधविश्वास के खिलाफ जागृति फैलाने और हिन्दुओं के सोये हुए स्वाभिमान को जागृत करने के उद्देश्य से आगामी 9 जनवरी, 2025 से श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक एक भव्य “हिन्दू जोड़ो यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

धर्मनगरी वाराणसी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान, गुरुदेव दत्त परम्परा की पीठ, आदिनाथ सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर डॉ० कल्किराम महाराज और हिन्दू जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ० सचिन सनातनी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य जाति-पांति से बंटे हुए हिन्दू समाज को एकजुट करना है।

इस यात्रा का शुभारम्भ 9 जनवरी, 2025 को श्रीनगर के लाल चौक पर एक विशाल सभा के साथ होगा। इसमें हजारों साधु-संत, महंत, महामण्डलेश्वर, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

यात्रा 52 दिनों में भारत के 14 राज्यों से गुजरते हुए लगभग 11,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें विभिन्न सम्प्रदायों, जैसे आदिनाथ सम्प्रदाय, वारकरी सम्प्रदाय, और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, राजनेता, साहित्यकार, कलाकार, और अन्य लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र की भजन मंडलियाँ, ढोल-ताशा दल, और अन्य सांस्कृतिक दल भी यात्रा में भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश में यह यात्रा मथुरा-वृंदावन से प्रवेश करेगी और लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत होगा। वाराणसी से यह यात्रा झांसी की ओर प्रस्थान करेगी।

महामण्डलेश्वर कल्किराम महाराज ने हिन्दू जनमानस से इस यात्रा में करोड़ों की संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button