उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Advertisements

वाराणसी । कोतवाली थाना अंतर्गत अंबिया मंडी क्षेत्र में गुरुवार को एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना के विरोध में लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिस पर आरोपी पक्ष के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। वहां देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मिली खबर के अनुसार गुरुवार को दोपहर नाबालिग लड़की घर का सामान लेने निकली थी। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक युवक ने उसे पकड़कर छेड़खानी की। नाबालिग के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी पक्ष के दर्जनों युवक वहां पहुंच गए और पीड़िता के परिजनों व स्थानीय लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मारपीट करने वाले युवक मौके फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई।बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग नाबालिग के पिता, जो कि राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता हैं, ने इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अंबिया मंडी पुलिस चौकी पर पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़ित के अनुसार इस दौरान मारपीट भी किया गया जिसमें राहुल प्रजापति को काफी चोट आयी है। जिसे कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर डीसीपी गौरव बंसवाल, एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी भी पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस इस दौरान दबिश देकर मोहल्ले से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button