Varanasi : राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा रामनवमी का भव्य उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Shekhar pandey
वाराणसी । श्री रामनवमी का भव्य उत्सव रविवार को राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा शिवदासपुर पटाखा वाली गली ,अनूप खोसला भवन में स्नेह मिलन एवं भजन संध्या का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र गुरु जी की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता जी को समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ,गुरुजी ने भजन गाकर लोगों को मनमुग्ध कर दिया ।


जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष ,डा प्रदीप गुप्ता ,जिलाध्यक्ष ,जय प्रकाश मिश्रा ,गुरूजी, महानगर अध्यक्ष ,हिमांशु सिंह ,राष्टीय सचिव मनीष सिंह रघुवंशी ,काशी प्रांत महिला अध्यक्ष रानी पांडेय ,जिला उपाध्यक्ष ,अनिता कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अमितेश उपाध्याय ,जिला उपाध्यक्ष ,राकेश मिश्रा,जिला महामंत्री ,आनन्द शर्मा ,धीरज मिश्रा ,आनन्द सिंह ,तिरभुवन मिश्रा ,बी एच यू छात्र संघ अध्यक्ष ,कु,तान्या ,उपाध्यक्ष ,राज नारायण तिवारी ,आदि तमाम पदाधिकारी ,संगठन के लोग मौजूद रहे ।