उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । थाना समाधान दिवस के अवसर पर माह के चौथे शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। बताया जाता है कि जिलाधिकारी चंदौली चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा द्वारा थाना शहाबगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर, राजेश राय द्वारा थाना चन्दौली व थाना सैयदराजा, क्षेत्राधिकारी, सकलडीहा द्वारा थाना सकलडीहा में, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा थाना बबुरी पर एवं अन्य थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा मय राजस्व टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों एवं थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील एवं थाना से शिकायतों को चिन्हित कर टीम गठित करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण हो।पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही पुराने पंजीकृत प्रार्थना पत्रों की प्रकरणों में गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जमीन/राजस्व से सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का जांच व निस्तारण किया जा रहा। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित कर एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराये जा रहे। शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व सम्बन्धित-92 व पुलिस सम्बन्धित-12 कुल-104 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button