Varanasi : रामनगर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के नेतृत्व में शुक्रवार 04 जुलाई को रामनगर थाने पर पंजीकृत धारा 376/427/342/323/504/506 भा०द० वि० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्येन्द्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी बेलखरा भगवानपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर टेंगरा मोड़ पर रोड की बाँयी पटरी थाना रामनगर वाराणसी से गिरफ्तारी किया गया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 02 जुलाई को वादिनी मुकदमा का माननीय न्यायालय के आदेश से थाना रामनगर को प्राप्त हुआ। वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम रामनगर थाना प्र०नि० दुर्गा सिंह उ0नि0 जय प्रकाश सिंह हे0का0 रविन्द्र सिंह हे0का0 राकेश कुमार सिंह का० गंगा प्रसाद वर्मा शामिल रहे ।



