गाजीपुर वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज मुकदमे के विरोध में गाजीपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर रिपोर्ट : सूर्यकान्त त्रिपाठी
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 10 कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। इसी क्रम में सोमवार को गाजीपुर जनपद के सरयू पांडेय पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए दर्ज किए गए फर्जी और अलोकतांत्रिक मुकदमों को तत्काल निरस्त किया जाए।

प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शशांक उपाध्याय ने कहा,
“भाजपा सरकार अब पूरी तरह तानाशाही की राह पर है। जब भी कांग्रेस पार्टी आम जनमानस से जुड़ी समस्याएं उठाती है, तो सरकार डराने-धमकाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करा देती है। कांग्रेस आंदोलन की उपज है, ना पहले डरी है और ना ही अब डरने वाली है।”
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शशांक उपाध्याय के साथ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष महबूब निशा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय सिंह, कमला यादव, शौकत सिद्दीकी, रिजवाना बेगम, राजेश उपाध्याय समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



