उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पाठ्य सामग्री वितरण

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार 20 जुलाई को वाराणसी जनपद के रमना मलहिया ग्राम में नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीण विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस पुनीत कार्य का उद्देश्य “चलो चलें स्कूल” एवं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को जनमानस तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में ग्रामीण छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक विजय पांडे द्वारा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा की अनिवार्यता पर प्रेरणादायक संबोधन दिया गया।

समाजसेवी एवं शिक्षक मनोज राय ने ग्रामीणों में बेटियों की शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम की परिकल्पना एवं रूपरेखा शिक्षिका डॉक्टर ज्योति कुमारी, डॉ. अनिमेष कुमार, एवं डॉ. अनुष्टूप कुमार, अविका श्रीवास्तव द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम संचालन का दायित्व सुनील भारती (शिक्षक) एवं राजीव कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता ने सफलतापूर्वक निभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button